फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   El anciano que viva en el pozo del tubo fue asesinado con un hacha

नलकूप पर रहने वाले वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
El anciano que viva en el pozo del tubo fue asesinado con un hacha
खागा (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव में मंगलवार रात नलकूप पर रह रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बटाईदार वृद्ध की उन्हीं की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। यूपी 112 पुलिस को नलकूप से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर शव पड़ा मिला। पुलिस को शव के पास मृतक की कुल्हाड़ी, टॉर्च के अलावा किसी अन्य की एक जोड़ी चप्पल मिली हैं। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बेटे ने अज्ञात युवक पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन

हरदो गांव निवासी रामफल सिंह (72) कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के खेत बटाई पर लिए थे। वह करीब 20 साल से खेत पर लगे नलकूप पर ही रहते थे। खेत के पास ही भीट बाबा का देवस्थान है। बेटे महेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा (रामफल का पौत्र) जितेंद्र शाम को करीब आठ बजे नलकूप पर खाना देकर आया था।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे यूपी 122 पुलिस की गाड़ी बाबा रोड पर गश्त पर निकली। नलकूप से 200 मीटर दूर सड़क पर वृद्ध का शव पड़ा था। यूपी 122 पुलिस की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी, कुल्हाड़ी का टूटा हत्था, टॉर्च और एक जोड़ी चप्पल मिली। पुलिस ने मृत का फोटो हरदो गांव के लोगों को भेजा। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त रामफल के रूप में की। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने पुलिस को बताया कि कुल्हाड़ी व टॉर्च पिता रामफल की है लेकिन चप्पल किसी और की हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से विवाद या रंजिश नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, फील्ड यूनिट टीम ने भी जांच की। महेश के दो भाई अवधेश व मूलचंद्र हैं। महेश ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

हथगाम के एक युवक पर शंका
महेश ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से पिता के पास एक युवक का आना-जाना था। युवक हथगाम क्षेत्र का रहने वाला है। उसका नाम नहीं जानते हैं केवल चेहरे से पहचानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed