{"_id":"674fff7c77c4fb0f350f1e6a","slug":"eight-kilometers-path-somewhere-dust-somewhere-mud-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-125239-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आठ किमी. का रास्ता, कहीं धूल, कहीं कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आठ किमी. का रास्ता, कहीं धूल, कहीं कीचड़
विज्ञापन
बहुआ। जर्जर बांदा-टांडा राजमार्ग पर आठ किलोमीटर का ललौली का जर्जर रास्ता राहगीरों को दर्द बांट रहा है। सड़क यहां से गायब हो चुकी है। पूरे मार्ग में कहीं धूल और कहीं कीचड़ भरा रहता है। 10 मिनट की यात्रा तय करने में घंटों का समय बर्बाद हो रहा है।
बंधवा से ललौली कस्बा और चिल्ला पुल तक स्टेट हाईवे पूरी तरह से ध्वस्त है। हाईवे पर गड्ढों में गंदा पानी भरा है, जहां सूखा है, वहां पर धूल उड़ रही है। आठ किमी पक्की सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। हाईवे पर जगह-जगह गिट्टियां बिखरी हैं। इसमें आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
छोटे-बड़े वाहन गहरे गड्ढों में हिचकोले खाते निकलते हैं। लोक निर्माण विभाग जानलेवा गड्ढों को छिपाने के लिए मिट्टी डालकर खानापूरी कर रहा है। सड़क किनारे गहरे गड्ढों की गिट्टी बिखरकर स्थानीय निवासियों के घरों और दुकानों में फैल रही है। इसमें कई लोग जख्मी हो चुके हैं। ध्वस्त हाईवे पर अक्सर वाहन फंसकर खराब हो जाते हैं। इससे अक्सर जाम की समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन
ललौली निवासी फखरुद्दीन अली ने बताया कि कस्बा बाजार से बंधवा तक जाना मुश्किलों भरा होता है। जर्जर सड़क के गड्ढों में फंसकर कई बार गिर चुके हैं। वाहनों के आवागमन से उड़ती धूल के गुबार से लोग बीमार हो रहे हैं।
दसौली गांव निवासी डॉ. रमाशंकर ने बताया कि उन्हें रोज ललौली आना पड़ता है। सड़क के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। उड़ती धूल के गुबार से वह कई बार बीमार हो चुके हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की मरम्मत नहीं करा रहा है।
बंधवा से ललौली चिल्ला पुल तक कई बार सड़क की मरम्मत कराई गई। लेकिन बड़ी संख्या में भारी वाहनों के चलते सड़क पर गड्ढे हो जा रहे हैं। उनकी फिर से मरम्मत कराई जाएगी। हालांकि नए निर्माण के लिए पूरा इस्टीमेट भेजा गया है।
अरुण कुमार कुशवाहा, जेई, लोकनिर्माण विभाग
............................