{"_id":"5e56ca108ebc3ef3c13d8e46","slug":"education-fatehpur-news-knp547153397","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार ने छोड़ दी अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार ने छोड़ दी अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट अरबी-फारसी का इम्तिहान हुआ। इसमें परीक्षार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही। दूसरी पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय की परीक्षा से दो छात्र नदारद रहे जबकि इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में 1501 छात्र नहीं पहुंचे। पहली पाली में हाईस्कूल की सिलाई की परीक्षा थी। जिसके लिए एक भी परीक्षार्थी का पंजीयन नहीं था।
पहली पाली में इंटरमीडिएट अरबी-फारसी की परीक्षा थी। इस परीक्षा के लिए आठ बालक और तीन बालिकाएं पंजीकृत थीं। सभी 11 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। इस परीक्षा के संपादन को 17 कक्ष निरीक्षक के साथ 22 अन्य कर्मी लगाए गए थे। दूसरी पारी में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा थी। हाईस्कूल वाणिज्य में बालक वर्ग से ही 79 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से दो ने परीक्षा नहीं दी। इस प्रकार से इस परीक्षा में 77 परीक्षार्थी बैठे। इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए 13723 बालक और 10856 बालिका पंजीयन था। जिसमें 12653 बालक और 10425 बालिका को मिलाकर 23078 ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 1070 बालक और 431 बालिकाओं ने किनारा कर लिया। इस प्रकार इंटर की इस परीक्षा से 1501 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे।
129 कक्ष निरीक्षक गायब
यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को 1848 कक्ष निरीक्षकों को लगाया गया था। जिसके सापेक्ष 1719 ने ही परीक्षा कराई। 129 ने परीक्षा केंद्र आने से दूरी बनाए रखी। इसी प्रकार अन्य कर्मी की बात करें तो यह 656 लगाए गए थे। जिसमें 654 ने ही नौकरी की। दो गायब रहे।