{"_id":"5eee5f848ebc3e43351cec32","slug":"dushkarm-se-maanasik-rogee-mahila-paanch-maah-kee-huee-garbhavatee-fatehpur-news-knp5666763188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म से मानसिक रोगी महिला पांच माह की हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म से मानसिक रोगी महिला पांच माह की हुई गर्भवती
विज्ञापन
जाफरगंज(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रोगी महिला दुष्कर्म से गर्भवती हो गई। पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति और उसके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता की छोटी बहन 17 साल की है। उसकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
छोटी बहन के मुताबिक वह मां और पिता की मौत के बाद छोटे भाइयों के साथ गांव में बुआ के घर में रहती है। बड़ी बहन (25) मानसिक रोगी है। वह पुराने घर में रहती है। अकेले होने का फायदा उठाकर गांव का रामराज बहन के साथ दुष्कर्म करता था। चार-पांच माह पहले उन लोगों ने देख लिया। विरोध करने पर रामराज और उसके पांच बेटों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी वजह से शांत हो गए थे। दुष्कर्म से बहन पांच माह गर्भवती हो गई है।
थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। आरोपी का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।