{"_id":"6aca7b9074682dcf5c05f64f","slug":"durga-puja-pandals-will-be-set-up-at-2200-locations-police-will-be-deployed-for-security-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-164227-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 2200 स्थानों पर सजेेंगे दुर्गा पूजा पंडाल, सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 2200 स्थानों पर सजेेंगे दुर्गा पूजा पंडाल, सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन
फोटो-25- अमौली कस्बे में मां दुर्गा के पूजन के लिए सजा बंगाली पंडाल। संवाद
फतेहपुर। शारदीय नवरात्र के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा पंडाल सजकर तैयार हैं। रविवार को पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस वर्ष जिले में करीब 2200 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाएंगे।
सुरक्षा के लिए करीब एक हजार बड़े पंडालों में एक दरोगा और दो सिपाही तैनात किए जाएंगे। अन्य स्थानों पर क्लस्टर मोबाइल टीम गश्त करेगी। डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने स्थापना से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सभी 2200 पंडालों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पूजा समितियों से भी स्वयंसेवक तैनात करने को कहा गया है, ताकि भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस को सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
25 सौ से लेकर 25 हजार तक कीं प्रतिमाएं
शहर के खंभापुर में मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे चुके हैं। मूर्तिकार मंजीत ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 150 प्रतिमाएं तैयार की हैं। निर्माण के दौरान ही सभी प्रतिमाओं की बुकिंग हो चुकी है। उनके यहां 2500 से लेकर 25 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं।
100 से अधिक स्थानों पर स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं
अमौली। क्षेत्र की 66 ग्राम पंचायतों में 100 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। अमौली, चांदपुर, बुढ़वा, दपसौरा और गोहरारी समेत बड़ी ग्राम पंचायतों में दो से तीन स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। कस्बे के गायत्री मंदिर परिसर में बंगाल के कारीगरों ने भव्य पंडाल तैयार किया है। दुर्गा पूजा कमेटी के मंत्री उमेश त्रिवेदी ने बताया कि रविवार सुबह बैंड-बाजे और डीजे के साथ मां की शोभायात्रा निकाली जाएगी। विधायक राजेंद्र पटेल रथ खींचकर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे।