फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dumper driver's dead body arrives from Uttarakhand, family distressed

Fatehpur News: उत्तराखंड से डंपर चालक का शव आते परिजन बेहाल

Sun, 22 Oct 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver's dead body arrives from Uttarakhand, family distressed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थरियांव। उत्तराखंड में पहाड़ी से गिरे डंपर चालक की मौत हो गई। उसका शनिवार को शव घर पहुंचा। परिजनों का हादसे से हाल बेहाल हो गया। थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर मजरे रामपुर निवासी प्रमोद कुमार यादव(37) ड्राइवर था। उत्तराखंड में रेलवे के लिए काम करने वाली एक कांट्रक्शन कंपनी में डंपर चलाता था। वह गुरुवार को रेलवे का पत्थर लोड कर जा रहा था। पहाड़ की चढ़ाई पर डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर पहाड़ से कई फीट गहरी खंती में चला गया। सूचना पर मृतक के भाई आशोक यादव व संतोष यादव दोपहर को उत्तराखंड से शव लेकर घर पहुंचे। पत्नी पुष्पा यादव व बेटी दीपिका यादव(14) और बेटा बउवा (11) शव से लिपटकर रोते बिलखते दिखे। परिवार पर अब भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed