फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to the Magh Mela bath, vehicles will run on a changed route in the district.

Fatehpur News: माघ मेला स्नान के चलते जनपद में परिवर्तित मार्ग से चलेंगे वाहन

Sat, 03 Jan 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Due to the Magh Mela bath, vehicles will run on a changed route in the district.
फतेहपुर। माघ मेले के प्रमुख स्नान को देखते हुए जनपद से होकर प्रयागराज जाने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था शुक्रवार रात से शुरू होकर रविवार तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन के अनुसार प्रत्येक प्रमुख स्नान से एक दिन पहले की रात से भी इसी तरह का डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बताया कि कानपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहन चौडगरा, बिंदकी, सतराहा, ललौली और चिल्ला होते हुए बांदा मार्ग से भेजे जाएंगे। वापसी में भी इसी मार्ग का इस्तेमाल कराया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर से प्रयागराज होते हुए मिर्जापुर जाने वाले वाहनों को भी चौडगरा, बिंदकी, सतराहा, ललौली और चिल्ला के रास्ते बांदा पहुंचाया जाएगा। इसके बाद कवी, मऊ, शंकरगढ़, नारीबारी, खीरी, कोरांव और माण्डा होते हुए दाहिनी ओर मुड़कर मिर्जापुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीवा से प्रयागराज होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को नारीबारी से बाएं मुड़कर शंकरगढ़, मऊ, कवी, बांदा से चिल्ला पुल पार कर बिंदकी, फतेहपुर, असनी पुल, लालगंज और रायबरेली के रास्ते लखनऊ भेजा जाएगा। वापसी के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है।
कानपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले वाहनों को फतेहपुर-लखनऊ बाईपास, लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, रानीगंज, मुगराबादशाहपुर और जौनपुर के रास्ते वाराणसी भेजा जाएगा।
एसपी अनूप सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह अनावश्यक रूप से शहर के भीतर प्रवेश न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें। इससे माघ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इन तिथियों पर बदला रहेगा यातायात
माघ मेले में पहला पौष पूर्णिमा स्नान तीन जनवरी को होगा। इसके लिए एक और दो जनवरी की रात 12 बजे से लेकर चार से पांच जनवरी की रात 12 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। दूसरा स्नान मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ेगा। इसके लिए 13-14 जनवरी की रात 12 बजे से 16-17 जनवरी की रात 12 बजे तक यातायात बदला रहेगा। मौनी अमावस्या का स्नान 18 जनवरी को होगा। इसके लिए लिए 16-17 जनवरी की रात 12 बजे से 19-20 जनवरी की रात 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। वसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन 21-22 जनवरी की रात 12 बजे से 24-25 जनवरी की रात 12 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। माघी पूर्णिमा स्नान एक फरवरी को होगा। इसके लिए 30-31 जनवरी की रात 12 बजे से 2-3 फरवरी की रात 12 बजे तक डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। महाशिवरात्रि स्नान 15 फरवरी को होगा। इसके लिए 13-14 फरवरी की रात 12 बजे से 16-17 फरवरी की रात 12 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।



आपातकाल में यहां कराएं इलाज
माघ मेले में जनपद से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसमें जनपद के हाईवे किनारे समेत अन्य क्षेत्रों में बने अस्पतालों में उन्हें फ्री इलाज की सुविधा आपातकाल के दौरान मिल सकेगी। इसके लिए ओमेगा हॉस्पिटल सेंट्रल बैंक के पास थाना जहानाबाद, गायत्री हॉस्पिटल बजाज एजेंसी के पास थाना जहानाबाद, बालाजी हॉस्पिटल कैलाश मंदिर के पास थाना जहानाबाद, जेके हॉस्पिटल थाना जहानाबाद समेत 50 से अधिक अस्पतालों को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed