{"_id":"6692e40248eb369e4f0d6734","slug":"due-to-fear-of-being-beaten-the-young-man-hanged-himself-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-118061-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पिटाई की दहशत में युवक ने फंदे पर लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पिटाई की दहशत में युवक ने फंदे पर लटका
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव निवासी चंद्रभान का पुत्र विनय (21) का शनिवार दोपहर घर के बाहर बने कमरे फंदे से शव लटकता मिला।
मृतक के चाचा ने बताया गांव के ही चार लोगों ने दो दिन पूर्व मारपीट की थी। उन्होंने आरोपियों की पिटाई की दहशत में खुदकुशी का आरोप लगाया है।
पोस्टमार्टम हाउस में विनय के चाचा गुलबदन सिंह ने बताया कि गांव के गांव के ही सविता बिरादरी के घर में दो माह पूर्व चोरी हुई थी। झूठा आरोप लगाकर 10 व 11 जुलाई को भतीजे को गांव के कुछ लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। भतीजे की आशंका पर पुलिस ने गांव के एक युवक को पकड़ा।
पकड़े गए युवक के तीन और साथी हैं। वह लोग भतीजे को धमकी दे रहे थे। भतीजे के साथ मारपीट भी की थी। चारों की दहशत में भतीजे ने आत्महत्या की है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
भैंस के जबड़े में फटा आटा से लिपटा बम
खखरेरू। थाना क्षेत्र के पौली गांव के राज किशोर यादव शनिवार शाम जंगल से भैंस चराकर लौट रहे थे। राजकिशोर ने बताया कि बंबा के पास जंगल में भैंस जोते खेत में पहुंच गई। शिकारियों का आटा में लपेटकर रखा बम भैंस खा गई। भैंस के जबड़े में बम फट गया। भैंस की हालत गंभीर हो गई। पधुधन प्रसार अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि खेत में सुअर का शिकार के लिए पटाखानुमा बम खेत में रखा होगा। भैंस की हालत नाजुक है।