फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to departmental negligence, a journey of 17.2 km became fatal

Fatehpur News: विभागीय लापरवाही से 17.2 किमी का सफर बना जानलेवा

Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Due to departmental negligence, a journey of 17.2 km became fatal
गिट्टी से निकलता बाइक सवार।
फतेहपुर। बिंदकी-कैंची मार्ग का चौड़ीकरण कार्य, जो मार्च में शुरू हुआ था, अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। करीब 2428.60 लाख रुपये की लागत से बन रही यह 17.2 किमी लंबी सड़क आज विभागीय लापरवाही की बली चढ़ती नजर आ रही है। निर्माणाधीन मार्ग पर फैली गिट्टी और अनियमित कार्यप्रणाली से हर दिन वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है।
विज्ञापन

वाहिदपुर से दरवेशाबाद तक सड़क की एक तरफ खोदाई करके गिट्टी डाल दी गई है, जबकि दूसरी तरफ का काम भी बीच में अधूरा है। नतीजा यह है कि गिट्टी ठीक से दबी न होने के कारण बाइक, ऑटो और यहां तक कि बड़े वाहन भी गड्ढों में फंस जा रहे हैं। बाइक सवार और ऑटो चालक रोज हादसे का शिकार हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अधूरी सड़क और फैली गिट्टी के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। 17.2 किमी की दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक का समय लग रहा है। बिंदकी, कुंवरपुर, घाटमपुर, जहानाबाद, के राहगीरों ने बताया कि प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। चौड़ीकरण परियोजना के नाम पर सड़क को और अधिक खतरनाक बना दिया गया है। इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद न तो सुरक्षा के इंतजाम हैं, न ही निर्माण गुणवत्ता पर कोई निगरानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदकी निवासी महेंद्र प्रताप ने बताया कि काम के कारण हर दूसरे से दिन सदर जाना पड़ता है। रास्ते में फैली गिट्टी के कारण फिसलन होने के कारण बुधवार को वह बाइक गिरकर चोटिल हो गए थे।


अडेना गांव के जगदीश चंद्र ने बताया कि सड़क पर गिट्टी फैली होने के कारण आए दिन भीषण जाम लगता है। शुक्रवार शाम अलीयाबाद के पास जाम लगने के कारण वह एक घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। इसके साथ सड़क पर फैली गिट्टी के कारण बाइक किसी तरह से चला रहे हैं।

सड़क का निर्माण पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ करना है। जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
एसके गौतम, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed