{"_id":"66da036d67378b88760e3c64","slug":"drunk-scorpio-riders-hit-and-injured-family-entered-mosque-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-120733-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नशे में स्कार्पियो सवारों ने टक्कर मारकर परिवार को किया घायल, मस्जिद में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नशे में स्कार्पियो सवारों ने टक्कर मारकर परिवार को किया घायल, मस्जिद में घुसी
विज्ञापन
फतेहपुर। नशे में तेज रफ्तार स्कार्पियो सवार ने बुधवार रात रोड पर खड़े परिवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। अनियंत्रित वाहन मस्जिद की दीवार में जा घुसा। हादसे में स्कार्पियो चालक व तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
इमामगंज निवासी शमीम अहमद ने बताया कि वह बुधवार रात दुकान के बाहर खड़ा था। रात करीब 10 बजे काली स्कार्पियो तेज रफ्तार में आई। उसकी दुकान के पास मौजूद उसे, पत्नी सबीना बेगम व पुत्र समीर अहमद को टक्कर मारकर मदीना मस्जिद में जा टकराई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे से आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। चालक को लोगों ने नशे की हालत में पकड़ा। घायल देखकर अस्पताल भेजा गया। शमीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक आलोक तिवारी ने बताया कि वाहन सवार घायल हैं। उनकी पहचान की जा रही है।