{"_id":"603262408ebc3ee905465070","slug":"drowned-fathepur-news-boy-in-pond-built-pit-fatehpur-news-knp613188214","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन से बने तालाब में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन से बने तालाब में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर में गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
गाजीपुर। खनन माफिया की कारगुजारी से बने तालाब में डूबने से रविवार को एक बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की और शव को दफन कर दिया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी मार्ग नई मस्जिद के निवासी फैज मोहम्मद का बेटा आसिफ (9) गांव के कुछ लड़कों के साथ रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खेलने निकला था।
वह खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया। इस दौरान कुछ लड़के नहाने के लिए तालाब में उतर गए। इस पर आसिफ भी तालाब में उतरा गया और गहराई में जाकर डूब गया।
विज्ञापन
यह देखकर साथी बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग व परिजन सूचना पर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व गोताखोरों ने खासी मशक्कत के बाद बालक का शव पानी से बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब ग्राम समाज की जगह बना है। करीब एक साल पहले इस जमीन पर गड्ढा था। धान की फसल भी कब्जेदार ग्रामीण बोते थे।
गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी से मिट्टी का खनन किया। इसके बाद गड्ढा बड़े तालाब के रूप में बदल गया। आसिफ कक्षा पांच का छात्र था। उससे एक छोटा भाई कैफ मोहम्मद है।
पिता मुंबई मे सिलाई का काम करता है। उसकी मां रुबी देवी और परिजनों का घटना से हाल बेहाल दिखा। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

आसिफ की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR