{"_id":"69d160bcd058d66da5008eaa","slug":"driver-trapped-in-trailer-truck-collision-rescued-after-one-hour-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152249-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्राला-ट्रक की टक्कर में चालक फंसा, एक घंटे बाद निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्राला-ट्रक की टक्कर में चालक फंसा, एक घंटे बाद निकाला गया
विज्ञापन
औंग/फतेहपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह आगे चल रहे ट्रक में पीछे से ट्राला टकरा गया। हादसे में ट्राला चालक केबिन में फंस गया जिसे पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान यातायात बाधित रहा और भारी वाहन रुके रहे। वहीं छोटे वाहन दूसरी लेन से निकाले गए।
राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर निवासी बबलू ट्राला में पत्थर लादकर प्रयागराज जा रहा था। औंग ओवरब्रिज के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गया जिससे वह केबिन में फंस गया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाने के बाद उसे बाहर निकाला गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि ट्रकों को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।
बाइक से गिरकर दो युवक घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के पास शनिवार को बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। बकंधा निवासी मोहम्मद लारैब अपने दोस्त शारिक के साथ बाइक से शहर आ रहा था। नउवाबाग के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।