फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Driver throws up hands due to lack of honorarium; e-loader turning into scrap.

Fatehpur News: बिना मानदेय चालक ने खड़े किए हाथ, कबाड़ हो रहा ई-लोडर

Mon, 31 Aug 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Driver throws up hands due to lack of honorarium; e-loader turning into scrap.
फोटो-05-साफ सुथरा पड़ा कचरा प्रबंधन केंद्र। संवाद
खखरेरू। कचरा प्रबंधन केंद्रों के निर्माण पर खर्च लाखों रुपये बेकार साबित हो रहे हैं। मानदेय के अभाव में ई-रिक्शा चालक ने ई-लोडर चलाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे गांवों में कूड़ा उठान और निस्तारण की व्यवस्था ठप हो गई है। ऐसे में कचरा प्रबंधन केंद्र बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लॉक की ग्रामसभा तक्कीपुर और कठरिया में कूड़ा उठान बंद होने से गांवों में गंदगी का अंबार लगा है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और दलदल की स्थिति बन गई है। इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांवों से कूड़ा एकत्र कर कचरा प्रबंधन केंद्र तक पहुंचाने के लिए शासन से ई-लोडर मिला था। इसके बावजूद नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की गलियों की अपेक्षा कचरा प्रबंधन केंद्र साफ-सुथरा है। गांवों में जगह-जगह कूड़ा फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि चंद्रभान ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए वाहन तो मिल गया है लेकिन चालक को मानदेय नहीं मिल रहा। मानदेय के अभाव में चालक काम नहीं कर रहा है, जिससे कूड़ा उठान प्रभावित है।
कठरिया गांव में धाता-विजयीपुर मार्ग से जुड़ा करीब 300 मीटर रास्ता बदहाल है। सड़क के एक ओर दलदल और दूसरी ओर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। तक्कीपुर में भी कूड़ा न उठने से गलियों में गंदगी फैली है।

ग्रामीण सचिन पांडेय, अंशुमान सिंह, दिलीप कुमार, कुलदीप महाराज, पवन, निशांत, अरविंद तिवारी, प्रशांत कुमार और राजा सिंह ने समस्या के समाधान की मांग की है। खंड विकास अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं की जांच कराकर निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed