{"_id":"6b01fb5c5754796b0d027035","slug":"driver-dies-after-being-crushed-under-tractor-wheel-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166859-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो-21- फतेहपुर:-फाइल फोटो कमलेश पासवान। स्रोत परिजन
बकेवर। खेत में ट्रैक्टर-ट्राली पर पराली लादते समय ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव में जनार्दन सिंह के खेत में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक कमलेश पासवान ट्राली पर पराली लाद रहा था। ट्रैक्टर ढलान पर खड़ा था। तभी ट्रैक्टर आगे बढ़ गया, जिससे कमलेश नीचे गिरकर पहिये की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम बस और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
बुढ़ंदा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सत्यप्रकाश शनिवार शाम करीब चार बजे सवारियां लेकर अमौली से सठिगवां जा रहा था। मदरी पेट्रोल पंप के पास जहानाबाद की ओर से आ रही बस ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दामोदरपुर निवासी रन्नो देवी, अमौली निवासी आशा देवी और चालक सत्यप्रकाश घायल हो गए।
घटना के बाद सठिगवां में ग्रामीणों ने बस को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि बस और उसके चालक को हिरासत में लेकर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।