फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drains jammed, filth innumerable, those responsible are not paying attention

Fatehpur News: नालियां जाम, गंदगी बेशुमार, ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार

Sun, 17 Dec 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Drains jammed, filth innumerable, those responsible are not paying attention
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिवांर(हमीरपुर)। मुस्करा क्षेत्र के बिवांर कस्बा में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोग जिससे बेहद परेशान हैं। साथ ही संक्रामक बीमारियां भी फैल रही हैं। कस्बा के बाला मोहल्ला व बांधुर रोड़ पर बसी नई बस्ती में कई जगह बेशुमार गंदगी फैली रहती है। जिसके चलते ज्वर, डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर लोग बीमार होते हैं।
नई बस्ती निवासी अजीत अनुरागी ने बताया कि उनके मोहल्ले में बनी सीसी सड़क में हमेशा कीचड़ भरा रहता है। कई बार ग्राम पंचायत भवन जाकर समस्या का समाधान कराए जाने की गुहार लगाई है, लेकिन कोई सफाई कर्मी नहीं आता है। जिसके चलते उनकी पुत्री ओमिनी (23) को दो सप्ताह पूर्व डेंगू हो गया था। इसके पूर्व उसकी छोटी पुत्री महक को भी डेंगू हो चुका है।
विज्ञापन

बांधुर रोड़ किनारे बसी नई बस्ती के पास उदयभान नगर में भी बीते महीनों में डेंगू से दो की मौतें हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि साफ-सफाई न होने व जल जमाव से बीमारियां फैल रही हैं। जब भी बीमारियों के मामले निकलते हैं, तो सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। सचिव रामदत्त यादव ने बताया कि बस्ती काफी बड़ी है और सफाई कर्मी दो ही हैं, लेकिन उनसे क्रमवार सफाई करवाई जाती है। गंदगी चिह्नित कर सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed