फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drain drains spoil the situation during the rainy season

बारिश के मौसम में नाला खोद बिगाड़ दिए हालात

Fri, 10 Jul 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Drain drains spoil the situation during the rainy season
आदर्श नगर में रानी कालोनी रोड में डंप नाला खोदाई में निकली मिट्टी - फोटो : FATEHPUR
बारिश शुरू होने के बाद नगर पालिका का नाला निर्माण लोगों के लिए आफत बना है। शहर की दो सड़कों पर नाला निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी डंप है।
विज्ञापन

बारिश होने पर ये मिट्टी सड़क पर कीचड़ का कारण बन रही है। मिट्टी के ढेर लोगों को आने जाने में दिक्कत भी दे रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका ने अभी तक मिट्टी हटवाना शुरू नहीं किया है।
चौक रोड और एसपी चौराहे से रानी कालोनी होते हुए आबूनगर रोड पर नगर पालिका नाले का निर्माण करा रही है। बारिश के मौसम में नाला निर्माण लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना है।
विज्ञापन

चौक रोड पर मुराइनटोला पुलिस चौकी और चौक चौराहे के बीच नाला खुदाई में निकली मिट्टी डंप है। इसी तरह एसपी चौराहे और सीओ आफिस के बीच में मिट्टी डंप है। ऐसे में अगर बारिश होती है, तो पानी के साथ मिट्टी बहकर सड़कों पर कीचड़ पैदा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों का निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद नगर पालिका डंप मिट्टी हटवाने में हीलाहवाली कर रही है।
ईओ नगर पालिका मीरा सिंह का कहना है कि नाला निर्माण समय से पूरा कराने के लिए बारिश में काम करना मजबूरी है। नाला खुदाई से निकली मिट्टी हटवाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
पीलूतले निवासी सत्यनारायण का कहना है कि बारिश होने पर डंप मिट्टी सड़क पर कीचड़ बनकर फैल जाती है। ऐसे में लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद नगर पालिका डंप मिट्टी नहीं हटवा रही है।

पीलूतले निवासी राजेश मोदनवाल का कहना है कि चौक रोड वैसे भी बदतर हालत में है। ऐसे में सड़क पर डंप मिट्टी बारिश होने पर बड़ी ही कष्टदायी साबित हो रही है। पानी के साथ मिट्टी बहकर सड़क पर फैल जाती है, जिससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed