फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dpasura and bahadurpur pump canal modern form

दपसौरा व बहादुरपुर पंप कैनाल बनेगी आधुनिक

Mon, 25 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dpasura and bahadurpur pump canal modern form
दपसौरा पंप कैनाल - फोटो : अमर उजाला

अमौली के दपसौरा और जाफरगंज के बहादुरपुर पंप कैनाल के कायाकल्प की तैयारी हो रही है। इसे आधुनिक बनाने के लिए शासन ने रकम भी भेज दी है। मरम्मत का आधा अधूरा कार्य अब कार्यदायी संस्था पूरा करेगी। इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था में काफी हद तक सुधार होगा।

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय कृषि मिशन योजना के तहत वर्ष 2014-15 में दोनों पंप कैनाल की पाइप लाइन मरम्मत और पंपसेट बदलने के लिए एक करोड़ 64 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई थी। 64 लाख रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में अवमुक्त हो चुका है। अब 88 लाख रुपये और स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन


यमुना नदी के दपसौरा में 30 क्यूसेक और रिंद नदी में बहादुरपुर गांव के पास 20 क्यूसेक क्षमता के पंप कैनाल लगे हैं। जिले की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पंप कैनालों का आधुनीकरण के लिए परियोजना स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दपसौरा व बहादुरपुर पंप कैनाल की पाइप लाइन मरम्मत, नए पंपसेट व बिजली के केबिल लगाने के लिए एक करोड़ 64 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई। विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में मरम्मत कराने का टेंडर करा दिया था। धनराशि अवमुक्त न होने से पंप कैनाल के मरम्मत का कार्य अधर में पड़ा हुआ था।


वहीं काम कराने वाले ठेकेदारों की पूंजी भी मरम्मत कार्य में फंस गई थी। राजकीय नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि 90 फीसदी पंप कैनाल के मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। मरम्मत कराने वाले ठेकेदार का रुपया कार्य में फंसा हुआ था। शासन से धनराशि मिल गई है, अब भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed