फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dowry murder case filed against husband and three in-laws

Fatehpur News: पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sat, 18 Oct 2025 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed against husband and three in-laws
बहुआ। महिला की मौत के मामले में पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली के खूंटा गांव निवासी कुंआरे निषाद की पुत्र प्रीती देवी (20) की शादी 15 मई 2025 को ललौली थाना क्षेत्र के छीट का पुरवा गांव निवासी महेश निषाद के साथ हुई थी। जंगल से लौटने के बाद शुक्रवार दोपहर प्रीती का कोठरी में साड़ी के फंदे से शव लटका मिला था। घटना से पहले पति महेश निषाद ने विवाद पर पत्नी को पीटा था।
विज्ञापन

पिता कुंआरे निषाद ने दहेज में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर प्रीती को ससुरालियों की ओर से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप लगाया है। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को उसके पति महेश निषाद, ससुर गोरेलाल और सास मीना देवी ने गाली गलौज कर पीटा और हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने पति महेश निषाद को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed