{"_id":"645fef7b3abbc8e55406a26a","slug":"double-hat-trick-in-the-government-of-double-engine-bjp-proud-fatehpur-news-c-12-1-232870-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डबल इंजन की सरकार में डबल हैट्रिक से बीजेपी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डबल इंजन की सरकार में डबल हैट्रिक से बीजेपी गदगद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार का असर विधानसभा के बाद नगर पंचायत में देखने को मिला। विधानसभा की तरह ही मतदाताओं ने नगर पंचायत में भाजपा की हैट्रिक लगाकर नगर को भगवामय कर दिया। जीत की सूचना पर विधायक खागा, गीता सिंह के आवास पर पहुंची। जहां समर्थकों ने विधायक कृष्णा पासवान, अध्यक्ष निर्वाचित हुई गीता सिंह व उनके पति रामगोपाल सिंह को मालाओं से लादकर जिंदाबाद के नारे लगाए और पटाखे फोड़े।
वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में खागा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रही कृष्णा पासवान को मतदाताओं ने जीत दिलाई। बिगड़ते समीकरण के बीच यह जीत कृष्णा पासवान की लगातार तीसरी जीत थी। इसी क्रम में शनिवार को मतदाताओं ने उलझते समीकरणों के बीच दो बार से चेयरपर्सन रही गीता सिंह को तीसरी बार अपना नगर पंचायत अध्यक्ष चुना। जीत की सूचना होते ही उनके आवास के बाहर पटाखे फोड़े गए और बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे और जीत की बधाई दी। शाम को यहां पर विधायक कृष्णा पासवान पहुंची और जीत की बधाई दी। गीता सिंह के आवास पर सैकड़ों की तादाद में मतदाता पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी।