{"_id":"587d0e964f1c1b665fefef9d","slug":"doctors-sought-protection-performed-at-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांगी सुरक्षा
फतेहपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते डाक्टर ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के जीवन ज्योति अस्पताल में डाक्टर एके बंसल की हत्या के विरोध में सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डाक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने कहा कि नर्सिंग होम में सुरक्षा के इंतजाम न होने से इस तरह की घटनाएं हो रही है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला शाखा के अध्यक्ष डा. तेजमान सिंह के नेतृत्व में चिकित्सक कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर संगठन ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का सख्ती से पालन कराने की मांग की। वहीं सोमवार को निजी अस्पतालों में हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। कई नर्सिंग होम में डाक्टरों ने ओपीडी की तो संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंच कर ओपीडी बंद कराई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया जाएगा। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। इस मौके पर डा. एसबी सिंह, डा. अशोक पटेल, डा. पंकज सिंह, डा. राजीव रतन शर्मा, डा. केएस गुप्ता, डा. नीरज वर्मा रहे।