फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Do not worry about the result of UP board, this examination result is not of life

फतेहपुरः यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर घबराएं नहीं, ये परीक्षा का रिजल्ट है जीवन का नहीं

Sat, 27 Jun 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Do not worry about the result of UP board, this examination result is not of life
डॉक्टर ललित प्रसाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राएं तनाव में हैं। जिले में इस बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी है। परिणाम आज आएगा। मनोरोग चिकित्सक के मुताबिक परिणाम जो भी आए, छात्र-छात्राएं घबराएं नहीं। यह परीक्षा का परिणाम है, जीवन का नहीं। आने वाले समय में इससे भी बड़ी चुनौतियों का सामना करना है। परिणाम को सकारात्मक सोच के साथ लें। यह समय खुद के आत्ममंथन का भी होगा।
विज्ञापन

सदर अस्पताल के मानसिक रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. ललित प्रताप सिंह के मुताबिक परीक्षा परिणाम सालभर की मेहनत का है। रिजल्ट को सब कुछ न मान लिया जाए। सकारात्मक होकर परिणाम को स्वीकार करें। भविष्य को लेकर परेशान न हों। मन में कुछ भी गलत न लाएं। खुद पर विश्वास रखें, जीत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

जिंदगी के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। परिणाम को लेकर दूसरे से प्रतिस्पर्धा न करें। खुद को संयमित रख नई परीक्षा के लिए तैयार करें। पुरानी बातों को भूलकर नई पारी खेलें। परिणाम योग्यता का मानक तय करते हैं तो सीखने का अवसर भी देते हैं। हमें आगे बढ़ने के लिए और सशक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चे के परिणाम को लेकर सामान्य रहें। हताशा के भाव न पनपने दें। अगर उम्मीद के मुताबिक परिणाम न आए तो मनोबल न गिराएं। हौसला आफजाई करें। आपका यह रुख मानसिक रूप से परेेशान बच्चे के जेहन में सकारात्मक भाव पैदा करेगा। सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम के बारे में सोचने के बजाय बच्चों को नई ऊर्जा के साथ नई परीक्षा के लिए हौसला बंधाने का काम करें।
ये न करें अभिभावक
- परिवार का कोई भी सदस्य उम्मीद के मुताबिक परिणाम न आने पर ताने न मारे।
- किसी दूसरे विद्यार्थी से तुलना न करें।
- पड़ोस और नातेरिश्तेदार के बच्चे के साथ तुलना कतई न करें।
- बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें।
जरूरत पड़ने पर मिलाएं हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी को मानसिक परेशानी है तो सुबह नौ से दोपहर बाद चार बजे के बीच मानसिक रोग विभाग के हेल्पलाइन नंबर 6307114737 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed