{"_id":"650603d318859b893009dd85","slug":"do-animal-husbandry-along-with-farming-and-increase-income-fatehpur-news-c-217-1-sknp1023-3876-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खेती के साथ पशुपालन करें और बढ़ाएं आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खेती के साथ पशुपालन करें और बढ़ाएं आय
विज्ञापन
विजयीपुर। ब्लॉक के किसान कल्याण केंद्र में शनिवार को खरीफ गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को खेती के साथ पशुपालन करके आय बढ़ाने का संदेश देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना के तहत किसान कल्याण केंद्र में खरीफ गोष्ठी व मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधायक कृष्णा पासवान पहुंचीं और फीता काटकर गोष्ठी व मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मेले में लगे अलग-अलग विभागों के स्टालों पर जाकर जानकारी ली। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी रंजीन कुमार चौरसिया ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।
बृजेश कुमार विश्वकर्मा ने फसलों में लगने वाले रोगों की रोकथाम व कीटों से बचाव के बारे में बताया। पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर देवेंद्र सिंह ने पशुओं को होने वाली बीमारियों की रोकथाम व बचाव के बारे में जानकारी दी। बताया कि पशुपालक मवेशियों का दुर्घटना बीमा अवश्य कराएं, जिससे दुर्घटना होने पर इसका लाभ ले सकें। प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार मनोज कुमार सिंह ने रबी की फसल की तैयारी और सुरक्षा के बारे में किसानों को बताया। संयुक्त खंड विकास अधिकारी अनिल त्रिपाठी, एडीओ कोआपरेटिव शरद विक्रम ने किसानों की समस्याओं के समाधान सुझाए। इस मौके पर रामेंद्र पाल, विशुन सिंह, सोनम, विवेक सिंह, मलखान सिंह, कृष्ण सिंह, जितेंद्र सिंह, सुदेश सिंह, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।