डीएम ने कसे अफसरों के पेच
खजुहा विकास खंड मुख्यालय का निरीक्षण करने पहुंची डीएम पुष्पा सिंह ने कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा किया। बीडीओ समेत अन्य अफसरों और कर्मचारियों की पेच कसे। काम से असंतुष्ट दिखीं तो अधिकारियों को फटकार लगाई। बीडीओ को सप्ताह के दो दिन गांवों का दौरा करने के निर्देश दिए और ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम रोजगार सेवकों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों की नहरों का निरीक्षण करें। ब्लाक मुख्यालय में शासन की योजनाओं का बोर्ड लगाने और उनका लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। नहरों में टेल तक पानी पहुंचने, खराब पड़े नलकूपों की सूची मांगी। पेंशन, शौचालय, गांव में खेल के मैदान, खाद के गड्ढों को बनाए जाने पौध रोपण कराने आदि के निर्देश दिए।
शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंची डीएम पुष्पा सिंह ने सबसे पहले पौधरोपण पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ अशोक को फटकार लगाई। कहा कि फल व छाया देने वाले बड़े पौधे लगाने चाहिए। सन 2015- 2016 में बनाए गए शौचालयों पर 50 प्रतिशत ही काम होने, मेड़बंदी व समतली करण मात्र कागजों पर होने की शिकायत पर नराजगी जताते हुए एसडीएम जेएन सचान को जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि इसकी जगह खेल के मैदान व खाद के गड्ढे बनाए जाएं ताकि गांव में गंदगी न हो। 105 किलो मीटर की नहर किन- किन गांव से होकर जाती है। टेल तक पानी पहुंचने की रिपोर्ट, खराब पड़े नलकूपों की रिपोर्ट बीडीओ से आठ दिन के अंदर मांगी है।
डीएम की नाराजगी तेरहवें वित्त आयोग के धन में 36500 रुपये बचे होने पर बढ़ गई। इसमें बीडीओ ने कहा कि जेई के घर में शोक होने की वजह से खर्च किए गए धन का बिल पास नहीं हो सका है। ब्लाक स्तर से ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बनाए गए 21 समूहों की समीक्षा करते हुए कहा कि एक- एक लाख रुपये की सहायता से क्या उपयोग किया गया। उन्हाेंने दी गई धनराशि को कम बताया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशनों को समाजवादी पेंशन से न जोड़ा जाए। निष्पक्ष जांचकर पात्र व्यक्तियों को ही पेंशन देने की बात दोहराई। डीएम के निरीक्षण के दौरान एसडीएम जेएन सचान, बीडीओ अशोक कुमार, ब्लाक प्रमुख पति भूप सिंह, लोकनाथ पांडेय सहित ग्रामीण व जागरूक नागरिक मौजूद रहे।
इंसेट
मार्ग में पानी भरे रहने की शिकायत
खजुहा ब्लाक में कस्बे वासियों ने राम जानकी मंदिर के जर्जर मार्ग होने पर पानी भरे रहने की शिकायत की, जिसमें डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया कि इसका इस्टीमेट बनाकर भेजें। जिससे समस्या का समाधान मार्ग निर्माण कराक र कराया जा सके।
इनसेट
डीएम ने नवोदय विद्यालय में लगाए पौध
खजुहा विकास ख्ंाड का निरीक्षण करने के बाद गांव सरकंडी में स्थित केंद्रीय नवोदय विद्यालय में पहुंची डीएम पुष्पा सिंह ने पौधरोपण किया। यहां कहा कि अधिक से अधिक पौध लगाकर पर्यावरण का सुधारने के लिए सभी को बढ़- चढ़कर हिस्सा लेना होगा। यहां के नवागांतुक प्राचार्य श्रीकांत पांडेय ने कहा कि विद्यालय में ढाई हजार पौधों का रोपण कराए जाने के लक्ष्य को इसी माह पूरा करा दिया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र यादव, शशी अग्रवाल, एसके राय, अमित वर्मा, शोभा वर्मा सहित समस्त स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।