{"_id":"6005d87f8ebc3e317b355e50","slug":"dm-saw-unit-of-women-small-scale-industry-fatehpur-news-knp6067750100","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने देखी महिलाओं के लघु उद्योग की यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने देखी महिलाओं के लघु उद्योग की यूनिट
विज्ञापन
जाग्रति महिला प्रेरणा लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई गोरखपुर का निरीक्षण के दौरान समूह की मह
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बाल विकास विभाग में आपूर्ति की जाने वाली पंजीरी को बनाने वाली प्रदेश की पहली यूनिट का डीएम ने निरीक्षण किया। डीएम ने मलवां ब्लाक के गौसपुर में स्थापित यूनिट का संचालन करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुखातिब हुईं।
डीएम अपूर्वा दुबे और सीडीओ सत्य प्रकाश ने जागृति महिला प्रेरणा लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुष्टाहार बनाने वाली मशीनों को देखा और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जानकारी ली।
महिला अध्यक्ष वंदना ने पुष्टाहार बनाने की प्रक्रिया को बताया। उन्होंने लघु उद्योग के बगल में बन रहे शेड में मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में बन रहे मॉडल तालाब को 15 दिन में पूरा कराने के लिए बीडीओ मलवां तो निर्देश दिए।
विज्ञापन
नए उद्यमियों को करें सम्मानित : डीएम
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कलक्ट्रेट गांधी सभागार में पीएम रोजगार सृजन योजना, सीएम युवा स्वरोजगार योजना और ओडीओपी योजनाओं की समीक्षा की।
समीक्षा में पाया गया कि पीएम रोजगार सृजन योजना के तहत 50 के लक्ष्य के सापेक्ष 101 आवेदन आए हैं। जिसमें से 39 आवेदकों को बैंको ने ऋण प्रदान किया हैं।
इसी क्रम में सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 59 के लक्ष्य के सापेक्ष 88 आवेदन मिले हैं। जिसमें से 37 आवेदनों में ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। ओडीओपी में भी 20 के लक्ष्य के सापेक्ष 50 आवेदन आए हैं, जिसमें से 17 आवेदन स्वीकृत हुए हैं।
डीएम ने 26 जनवरी को उद्यमियों के नए उद्यमों का शुभारंभ कराने और उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए जाने के लिए उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिए। बैठक में जीएम डीआईसी एस.सिद्दीकी, एलडीएम बीडी मिश्र और बैंक प्रबंधक मौजूद रहे।
एनएचएआई के मामलों को निपटाने के निर्देश
डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर विवाद चल रहे हैं। वहां के उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक करके प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए।
डीएम ने कहा जिन लोगों को मुआवजा की धनराशि दे दी गई है, उन्हें नोटिस देकर अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जो लोग हाईकोर्ट चले गए हैं, उनकी जानकारी पीडी एनएचएआई को दी जाए।