फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM news in fatehpur

व्यापारियों ने मांगे शस्त्र लाइसेंस, 14 को डीएम से मिलेंगे

Sun, 11 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM news in fatehpur
हरिहरगंज के एक होटल में बैठक करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत ने शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग उठाई है। रविवार को शहर के हरिहरगंज में एक लॉज हुई बैठक में व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। बैठक में 14 अक्तूबर को डीएम से मिलकर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं। प्रशासन व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करे। कहा कि जिले में वितरकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वितरक संघ का गठन किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने की। इस मौके पर कमलेश्वर शिवहरे, विवेक श्रीवास्तव, आशुतोष रस्तोगी, बद्री गुप्ता, प्रकाश सिंह, राजकुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, मो. अकरम, श्रीराम पुरवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed