फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM gives notice to laggard officers in development work

विकास कार्यों में फिसड्डी अफसरों को डीएम ने दी नोटिस

Tue, 08 Dec 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM gives notice to laggard officers in development work
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की विकास भवन में देर शाम समीक्षा बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी संजीव सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में सिल्ट सफाई, विद्युत वसूली, सड़क, सेतु निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, कायाकल्प योजना, पंचायत भवन, अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी, स्वंय सहायता समूह, मनरेगा, मुख्यमंत्री ग्राम्य योजना, पाइप पेय जल योजना, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री सिंचाई, योजना, पेंशन, छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना, ऑगनबाड़ी केन्द्र, कौशल विकास मिशन, उद्यान विभाग, श्रम मानधन योजना, खादी ग्रामोद्योग, सहकारिता, दुग्ध विकास आदि की बिन्दुओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई। विकास कार्यो में फिसड्डी रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को डीएम ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
बैठक में बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान 50 बड़े बकाएदारों की वसूली संतोषजनक न होने पर अधिशाषी अभियंता प्रथम का स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसी क्रम में डीएम ने सेतु निर्माण कार्यो में विलंब के लिए संबंधित अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। समूहों के गठन और संचालन में लापरवाही पर मिशन मैनेजर और ब्लाक मैनेजर को चेतावनी देने के साथ उन पर जुर्माना लगाने के लिए उपायुक्त आजीविका मिशन को निर्देश दिए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य संतोषजनक न होने पर कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी राजेंद्र तिवारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई। ऑपरेशन कायाकल्प में ढ़िलाई पर संबंधित कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए बीएसए को निर्देश दिए गए। कायाकल्प के कामा में रुचि न लेने पर डीपीआरओ को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई। बैठक से बिना सूचना के गायब गन्ना अधिकारी का एक दिन का वेतन काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास के असोथर ब्लाक के मैनेजर स्पष्टीकरण तलब किया गया। ई गर्वनेंश में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र समय से न जारी होने में खागा, बिंदकी और सदर के तहसीलदारों को चेतावनी नोटिस दी गई।

बैठक में सीडीओ सत्य प्रकाश, एडीएम न्यायिक विनीता यादव, पीडी डीआरीए अशोक कुमार निगम, डीडीओ रमेश चंद्रा, डीसी मनरेगा पुतान सिंह, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह और सभी बीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed