फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM gave instructions to take action against absent representatives

Fatehpur News: डीएम ने गैरहाजिर प्रतिनिधियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Tue, 10 Sep 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to take action against absent representatives
फतेहपुर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम सी. इंदुमती की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई। इसमें मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं व राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना पर चर्चा हुई। बैठक में डीएम ने संस्था के अनुपस्थित प्रतिनिधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीडीयू-जीकेवाई योजना के अंतर्गत जनपद में कार्यरत पांच पीआईए में से दो अनुपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि पीआईए लापरवाही कर रहे हैं। दायित्व एवं कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। दोनों पीआईए अपनी अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन

एमएसपी पर धान की खरीद के लिए आवेदन शुरू
फतेहपुर। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान, बाजरा व ज्वार विक्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत खरीफ की फसल के लिए केंद्रों पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी किसान समय से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करा लें। किसान इंटरनेट कैफे, जनसुविधा व लोकवाणी केंद्र या स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ज्वार व बाजरा की खरीद एक अक्तूबर व धान की खरीद एक नवंबर 2024 से शुरू होगी। सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर उनका धान न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन


राजस्व लेखपालों को दायित्वों का पढ़ाया पाठ
फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सोमवार को चयनित राजस्व लेखपालों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सदर तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने नवनियुक्त राजस्व लेखपालों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने लेखपाल के कार्यों को विस्तार से बिंदुवार बताया और उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। साथ ही उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यकर्म में मौजूद जिलाधिकारी ने लेखपालों से कहा कि निष्पक्ष होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आपके कार्यों से शासन-प्रशासन की छवि बनती है। जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर वीडियोग्राफी करवाकर मामलों का निस्तारण करें। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने भी राजस्व लेखपालों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed