{"_id":"66b27c397d09b0e5520bff14","slug":"dm-expressed-displeasure-after-seeing-the-stickers-on-the-door-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-119205-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीएम ने दरवाजे में लगे स्टीकर देख जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीएम ने दरवाजे में लगे स्टीकर देख जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलाधिकारी सी इंदुमती ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षक किया। निरीक्षण में कार्यालय के दरवाजों पर स्टीकर देख नाराजगी जताई। कहा कि तत्काल इन्हें हटवाया जाए। कार्यालय से गैर हाजिर लेखाधिकारी प्रवीण को रोस्टर के तहत कार्यालयों में रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी पटल सहायकों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान लेखाधिकारी प्रवीण अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को वीडियो काल करने को कहा। वीडियो काल में लेखाधिकारी ने बताया कि उनकी मूल तैनाती जिला पंचायत में है। निरीक्षण के दौरान एक प्रधान सहायक के कक्ष में ताला बंद मिला। ताला बंद होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और प्रधान सहायक विनोद श्रीवास्तव से अतिरिक्त प्रभार हटाने के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा व डीआईओएस कार्यालय का अतिरिक्त चार्ज है। जिलाधिकारी ने रोस्टर के तहत कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए। कार्यालय में मिले शिक्षक से उनके आने का कारण पूछा, जिस पर रूपेंद्र सिंह सहायक अध्यापक विवेकानंद विकास संस्थान इंटर कालेज जहानाबाद एवं शिवभूषण क्लर्क डॉ. मेवाराम इंटर कालेज मुरांव ने बताया कि वह टीसी काउंटर साइन कराने आए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल समयावधि में अध्यापक डीआईओएस कार्यालय के चक्कर न लगाएं।