{"_id":"578936ba4f1c1b010513e043","slug":"dm-aged-sprung-from-the-ceiling-in-front-of-the-housing-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास के सामने छत से कूदा वृद्ध, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास के सामने छत से कूदा वृद्ध, मौत
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास के सामने वृद्ध की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम आवास के सामने रहने वाले हृदयराम लोधी (65) ने गुरुवार रात छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह सूचना मिलने पर एएसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। आसपास के लोगों से पहचान के बाद पुलिस ने घर के लोगों को सूचना दी।
हृदयराम डीएम आवास के सामने लक्ष्मी कालोनी निवासी थे। वह घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहते थे। घर के लोग रात को नीचे के कमरों में सो रहे थे। सुबह घर के लोग टहलने चले गए थे। करीब आठ बजे पुलिस को पड़ोसी के गलियारे में वृद्ध का शव मिलने की खबर मिली। एएसपी आरके यादव, सीओ सिटी समर बहादुर और कोतवाल आरके पांडेय मौके पर पहुंचे।
इलाकाई लोगों से पहचान के बाद पुलिस हृदयराम के घर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही। करीब एक घंटे बाद परिजनों से पुलिस की मुलाकात हुई। पुलिस की खबर पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन शव देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में तैनात बेटे अश्वनी और अनुराग ने बताया कि पिता दूसरी मंजिल पर रहते थे, जिस ओर गिरे हैं, वह मकान के पीछे का हिस्सा है। इसी वजह से उन लोगों की घटना की जानकारी नहीं हो सकी। वह लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं, उनकी कु छ दिनों से मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहती थी।
कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि घटनास्थल की जांच के बाद प्रथम दृष्टया लक्षण आत्महत्या का है। एक चप्पल वृद्ध की छत पर मिली है। दूसरी चप्पल नीचे पैरों में मिली हैं। कूदने में छत पर चप्पल छूटी होगी। परिवार ने भी मानसिक हालत ठीक न रहने की बात कही है।