फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DLED: three imitators caught in fatehpur

डीएलएडः तीन नकलची पकड़े

Sun, 08 Nov 2020 05:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
DLED: three imitators caught in fatehpur
दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए
विज्ञापन

डीएलएड 2019
- एक साल के लिए तीनों को किया गया रेस्टीकेट
- गणित विषय की परीक्षा निरस्त, परीक्षा नियामक का पत्र जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। डीएलएड 2019 बैच के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को तीन प्रशिक्षु नकल करते पकड़े गए। राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में पकड़े गए नकलचियों को एक साल के लिए रेस्टीकेट कर दिया गया है। उधर, परीक्षा नियामक प्रयागराज ने प्रश्नपत्र आउट होने की आशंका पर गणित विषय की परीक्षा निरस्त कर दी है।
2019 बैच के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा जिले के 10 केंद्रों में कराई गई। अंतिम दिन राजकीय इंटर कालेज में पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। अंतिम पारी में स्थानीय सचल दल ने प्रशिक्षुओं को नकल करते रंगे हाथों पकड़ लिया। तीनों को लिखा पढ़ी कर उत्तर पुुस्तिकाएं जमा करा ली गईं। तीनों को नकल करने के आरोप में रेस्टीकेट कर दिया गया है। आरोपी छात्र डीएलएड 2019 बैच के प्रशिक्षण से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उदय प्रभात ने की है। उधर, परीक्षा नियामक में गणित विषय की परीक्षा निरस्त कर दी है। इस आशय के पत्र डायट भेजे गए हैं। पत्र में कहा गया है कि गणित विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटे पहले कुछ जिलों में व्हाटशअप के माध्यम से प्रशिक्षुओं के पास पहुंच गया है। डायट प्राचार्य नजीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि तीन नकलचियों को एक साल के लिए रिस्टीकेट कर दिया गया है। गणित विषय का प्रश्नपत्र आउट होने की सूचना है।
विज्ञापन

................................
डीएलएड अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी पूरी
- आज से चार केंद्रों में शुरू होगी 2018 बैच की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर।
डीएलएड 2018 बैच के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार से चार केंद्रों में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में 900 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, एएस इंटर कालेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए सभी केंद्रों में प्रशिक्षुओं के बैठने के लिए सामाजिक दूरी के मानक को ध्यान में रखते हुए सीटें लगाने का काम पूरा हो गया है। परीक्षा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले कोषागार के डबल लॉक से निकालकर परीक्षा केंद्र पहुंचाए जाएंगे। सभी केंद्रों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। डायट प्राचार्य नजीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों में दो गज के फासले में बैठकर प्रशिक्षु परीक्षा देंगे।
.....................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed