फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   district panchyat shairman election: bjp candidate abhay pratap won , become first citizen of district

अभय प्रताप बने जनपद के प्रथम नागरिक

Sat, 03 Jul 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
district panchyat shairman election: bjp candidate abhay pratap  won , become first citizen of district
फतेहपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रहीं सियासी अटकलें शनिवार को चुनाव संपन्न होने के साथ समाप्त हो गईं। भाजपा प्रत्याशी रहे अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ने 41 सदस्यों का समर्थन हासिल कर चुनाव जीत लिया। उन्होंने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी संगीता राज को 36 मतों से पराजित किया। जिला पंचायत के कुल 46 सदस्यों में पप्पू सिंह को 41 के मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी को महज पांच वोटों से संतोष करना पड़ा। पप्पू सिंह से पूर्व उनकी पत्नी डॉ. निवेदिता सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अदालत में सुबह 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होकर दोपहर दोपहर दो बजे तक चली। पहला वोट सपा प्रत्याशी संगीता राज ने डाला जबकि दूसरा वोट भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह का पड़ा। इसके बाद सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग शुरू किया। सदस्यों में पहला वोट अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने डाला और फिर अन्य सदस्यों ने अपने-अपने मत डाले।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। वोटर मतदान के लिए अकेले ही अंदर जाएं, इसके लिए व्यवस्था बनाई गई थी, जिसका पालन भी हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे स्वयं माइक एनाउंसमेंट पर रहीं। चुनाव प्रेक्षक जुहेर बिन सगीर, एसपी सतपाल अंतिल, एडीएम लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम प्रमोद झा, सीओ सिटी संजय सिंह, कोतवाल सत्येंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रशासन ने हर गतिविधि पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:00 बजे------भाजपा व सपा प्रत्याशी वोटिग कक्ष में दाखिल हुए।
11:05 बजे------दोनों प्रत्याशियों ने बारी-बारी से वोट डाला।
11:15 बजे-----प्रथम वोटर के रूप में अजय सिंह रिकू ने वोट डाला।
12:45 बजे-----41 वोट डाले जा चुके थे।
2:00 बजे ------शत-प्रतिशत 46 वोट डाले गए।
2:05 बजे-------वोटिग बंद, मतपेटिका सील हुईं।
3:00 बजे------मतपेटिका सील खोली गई, गिनती शुरू।
3:30 बजे------वोटों की गिनती पूरी।
3:45 बजे------विजेता को डीएम ने जीत का प्रमाणपत्र दिया।
...............................................
अभी तक के अध्यक्षों के कार्यकाल पर एक नजर
अध्यक्ष-----------पता-------------कार्यकाल
बृजराज सिंह-----दुगरेई-------1989 से 1995 तक
जगनायक सिंह--जिहरवा-------1995 से 1997 तक
अशोक पटेल-----हरियापुर-----1997 में 6 माह के लिए
रानी देवी---------जिहरवा------2000 से 2005 तक
रेखा चौहान-----कीर्तीखेड़ा----2006 से जुलाई 2009 तक
वासुदेव पासी--- फरीदपुर----2009 से अप्रैल 2010 तक
राजकुमार मौर्य---अलौदीपुर--2010 से जुलाई 2012 तक
रमेश चंद्र यादव---सरकंडी---2013 से जनवरी 2016 तक
डा. निवेदिता सिंह----खागा---2016 से जनवरी 2011 तक
अभय प्रताप सिंह ----खागा----जुलाई 2021 से
........................
विकास भवन के मुख्य गेट पर प्रशिक्षु आइएएस निधि बंसल, कलक्ट्रेट के पीछे के गेट पर प्रशिक्षु आइएएस नवनीत सेहरा मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट के अंदर तहसीलदार विदुषी सिंह और अपर एसडीएम प्रहलाद सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए कमांडो भी लगाए गए। एसपी सतपाल अंतिल ने कमांडो के साथ हर सुरक्षा द्वार का भ्रमण किया।

......
महिलाओं की तलाशी के लिए लोकवाणी केंद्र के अंदर एक कमरा सुरक्षित रखा गया। जहां महिला आरक्षियों ने महिला डीडीसी सदस्यों की तलाशी ली। मोबाइल, चाबी, पेन, पर्स, जैसी सामग्री को गेट पर ही रखवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed