फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   District hospital struggling due to a shortage of specialist doctors.

Fatehpur News: विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से हांफ रहा जिला अस्पताल

Sat, 27 Jun 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
District hospital struggling due to a shortage of specialist doctors.
फतेहपुर। जिला अस्पताल इन दिनों विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। मेडिकल कॉलेज से संबद्धता के बाद जिला अस्पताल में रिक्त पदों पर तैनाती का रास्ता बाधित हो गया है। इसके चलते जिला और महिला अस्पताल में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन करीब दो हजार मरीजों का भार झेल रहा जिला अस्पताल महज तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहारे संचालित हो रहा है। जिला महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से खाली है। वर्ष 2021 में जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जताई गई थी। पांच वर्ष बाद स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 29 सृजित पदों के सापेक्ष केवल 16 स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। डेढ़ साल के भीतर चार डॉक्टरों के सेवानिवृत्त होने के बाद स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। वर्तमान में पुरुष जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में 129 पदों के सापेक्ष केवल 67 डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभागों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण के बाद कुछ मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट हो गए। इससे इक्का-दुक्का डॉक्टरों पर मरीजों का भारी दबाव बढ़ गया है। इसके कारण जांच, भर्ती और दवा वितरण जैसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
मेडिकल कॉलेज से संबद्धता के बाद अलग जिला अस्पताल निर्माण के लिए राधानगर क्षेत्र में जमीन भी चिह्नित की गई थी। शासन स्तर पर उपेक्षा के चलते यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई।



जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी को लेकर अफसरों को अवगत करा दिया गया है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उपलब्ध संसाधनों के आधार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

- डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed