फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dispute over fishing, lathi sticks and three with father and son attacked with knife in fatehpur

फतेहपुरः मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद, लाठी डंडो व चाकू से पिता पुत्र समेत तीन पर हमला

Thu, 11 Jun 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
dispute over fishing, lathi sticks and three with father and son attacked with knife in fatehpur
हसवा सीएचसी में इलाज कराने पहुंचे घायल - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मछली पकड़ने से मना करने पर छह लोगों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बघेला गांव निवासी सुखराज पासवान गांव में ही एक तालाब में मछली पालन करता है। दोपहर को घर में खाना खाने के बाद जब तालाब पर पहुंचा तो गांव के ही छह लोग जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। सुखराज ने मछली पकड़ने का विरोध किया तो यह लोग गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर राजेश कुमार और सुखराज की बहन रहिमाला मौके पर पंहुच गईं। हमलावरों ने इन्हें पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह यह तीनों जान बचाकर भागे और थाने पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कराने हसवा भेजा। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed