{"_id":"69960ca8a79307b36f06b4c7","slug":"disabled-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149599-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग महिला की मौत
विज्ञापन
खागा। जंगल जाने के लिए घर से निकली दिव्यांग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा (हरदों) निवासी छोटेलाल दिव्यांग हैं। किसान करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। छोटेलाल की पत्नी रोशनी (30) भी पैर से दिव्यांग थीं। उसकी एक पांच माह की बेटी है। छोटे लाल की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।
बुधवार को रोशनी जंगल जा रही थी। बड़े भीट बाबा के सामने डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से कटकर रोशनी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजन को जानकारी दी। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि परिजन के अनुसार हादसा रेलवे पटरी पार करते समय हुआ है।