फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Disabled gradual fasting

निशक्तजन क्रमिक अनशन पर बैठे

Thu, 28 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Disabled gradual fasting
चंद्रशेखर आजाद विकलांग कल्याण समिति के बैनरतले बुधवार को निशक्तजनों ने अपनी मांगों को लेकर नहर कालोनी में क्रमिक अनशन शुरू किया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि समस्याओं का निराकरण होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन



अनशन स्थल पर हुई सभा में निशक्तजन जितेंद्र सिंह गौर ने कहा कि निशक्त केके प्रजापति के प्लाट पर भू-माफिया ने कब्जा कर रखा है। प्रशासन से लगातार न्याय की गुहार की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भिटौरा विकास खंड क्षेत्र निशक्त शिक्षामित्र मुख्तार अहमद को हटाकर दूसरे का चयन कर लिया गया है। इसके लिए उन्होंने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया। साथ ही प्रशासन से जांच कराकर पुन: नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



असोथर थाना क्षेत्र में चकबंदी के नाम पर 40 साल पुरानी चक का फेरबदल कर दिया गया। इसकी शिकायत डीएम, एसपी से करने के बाद भी कोई निस्तारण नहीं हुआ है। डीएम की अध्यक्षता में होने वाली निशक्तों की बैठक चार साल से नहीं हो रही है।



अन्य राज्यों की भांति निशक्तों को पेंशन 1500 रुपये प्रदेश सरकार से दिलाई जाए। कचहरी में बने अतिथि निशक्त गृह  खाली कराया जाए। गुरुवार को क्रमिक अनशन मनोज द्विवेदी की अध्यक्षता में होगा। इस मौके पर जितेंद्र मिश्रा, विनोद दुबे, जवाहर लाल, अरविंद, गंगाराम, अभय सिंह, रामकरण मिश्र, अवध किशोर, गोरेलाल, इमरान, ज्ञान बहादुर, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed