फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dirty water going into the canal will be treated through bio culture.

Fatehpur News: बायो कल्चर से शोधित होगा नहर में जाने वाला गंदा पानी

Wed, 04 Dec 2024 12:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
Dirty water going into the canal will be treated through bio culture.
खागा (फतेहपुर)। नगर पंचायत को उत्तर से दक्षिण दिशा में बांटने वाली कटोघन-सरसई माइनर में गिरने वाले गंदे पानी को शोधित करने की योजना है।
विज्ञापन

इसके लिए करीब 10 जगहों पर बायोरेमेडिएशन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत कैनाल रोड पर हो भी चुकी है। इस प्रयास से नहर में जाने वाला गंदा पानी बॉयो कल्चर के जरिये शोधित किया जाएगा।
कटोघन-सरसई माइनर खागा को दो भागों में बांटती है और यह कस्बे के बीच से निकलती है। कस्बे के अंदर होने के कारण घरों का पानी गिरता है और यह कचरे से लबालब रहती है। नहर का पानी भी दूषित होता है। नहर के पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर पंचायत ने योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसके तहत 10 जगहों पर बायोरेमेडिएशन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। सबसे पहले कैनाल रोड पर काम शुरू हुआ है। यहां नहर किनारे चबूतरा बनाकर उसमें एक हजार लीटर की टंकी रखी जाएगी। इस टंकी में बॉयो कल्चर भरा जाएगा, जो बूंद-बूंद नाले में गिरेगा और नाले का पानी नहर में जाने से पहले शोधित होगा। बॉयो कल्चर से नाले के पानी में घुले खतरनाक केमिकल्स को शोधित करेगा। प्लांट ऐसी जगहों पर बनाए जा रहे हैं, जहां से कस्बे का पानी नहर में जाकर गिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैनाल रोड के साथ ही मुसवापर व गौरया माता समेत अन्य जगहों पर प्लांट बनाए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि नहर के किनारे बायोरेमेडिएशन प्लांट तैयार कराए जा रहे हैं, जिससे पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed