{"_id":"6733b1e473136c73e803fab6","slug":"dilip-murder-case-clues-of-associates-being-taken-from-jailed-accused-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-124239-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दिलीप हत्त्याकांड- जेल बंद आरोपियों से लिया जा रहा साथियों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दिलीप हत्त्याकांड- जेल बंद आरोपियों से लिया जा रहा साथियों का सुराग
विज्ञापन
फतेहपुर। दिलीप सैनी हत्याकांड के मामले में पुलिस जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ को पहुंची। आरोपियों से प्रापर्टी व घटना के दौरान शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की है। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस नामजद के अलावा भी कई अन्य लोगों के वारदात में शामिल होने की संभावना जता रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र बिसौली गांव स्थित यार्ड व आवास में समाचार एजेंसी के पत्रकार दिलीप सैनी की 30 अक्तूबर की रात चाकू व सरिया से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बीच-बचाव में दिलीप का साथी बीजेपी नेता शाहिद घायल हुआ था। पुलिस नामजद आरोपियों में अंकित तिवारी, विपिन शर्मा, बबलू उर्फ जितेंद्र, चिक्कन उर्फ आशीष कुमार,लेखपाल सुनील राणा, मुख्य आरोपी आलोक तिवारी उर्फ अक्कू, अनुराग उर्फ अन्नू तिवारी को जेल भेज चुकी है।
नामजद सुभाष पांडेय और शातिर जांटी उर्फ अफजल 13 दिन बाद पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस के सामने घटनाक्रम के कई सीसीटीवी फुटेज आ चुके हैं। विवेचक तारकेश्वर राय ने मंगलवार को जिला कारागार में निरुद्ध मुख्य आरोपी व सह आरोपियों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने फरार आरोपियों के ठिकानों के बारे में जाना। इसके अलावा अन्य शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की। हत्यारोपियों से प्रापर्टी की गहराई से पूछताछ की गई है। विवेचक ने बताया कि घटना के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की गई है।