फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Differently-abled man hangs himself after wife fails to return from her parents' home.

Fatehpur News: पत्नी के मायके से न लौटने पर दिव्यांग ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 03 Jul 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled man hangs himself after wife fails to return from her parents' home.
ललौली। थाना क्षेत्र के पथरी मजरे अढ़ावल गांव में बुधवार रात दिव्यांग युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने पत्नी के मायके से न आने पर आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमित निषाद (35) दिव्यांग था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी अनीता करीब 15 दिन पहले मायके एक शादी समारोह में गई थी। पिता का आरोप है कि बहू अनीता घर नहीं लौट रही थी। इससे अमित परेशान रहता था। बहू पहले भी मायके जाने के बाद लंबे समय तक नहीं लौटती थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बेटे ने बहू से घर लौटने की बात कही थी लेकिन वह मना करती रही। बेटे ने रात को कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी हुई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed