फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Diesel smugglers fled after firing in the air, leaving their car at the spot

Fatehpur News: हवाई फायरिंग कर भागे डीजल तस्कर, मौके पर कार छोड़ गए

Fri, 17 Oct 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Diesel smugglers fled after firing in the air, leaving their car at the spot
फोटो 35- क्षतिग्रस्त कार
बकेवर। थाना क्षेत्र के मोहीपुर नहर पुल के पास बृहस्पतिवार भोर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। ग्रामीणों के पहुंचने पर कार सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और फरार हो गए। मौके से डीजल भरे तीन गैलन (करीब 85 लीटर) बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मुगलमार्ग हाईवे किनारे खेतों में काम कर रहे मोहीपुर गांव के ग्रामीणों ने सुबह करीब पांच बजे टक्कर की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग कार से शीशे तोड़कर निकल रहे थे। ग्रामीणों को देखते ही बदमाशों ने असलहे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकले। ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। इसमें भारी मात्रा में डीजल भरे कैन मिले। हादसे में कार का आगे का पहिया टूट गया था। जांच में सामने आया कि कार कानपुर जाजमऊ की रजिस्टर्ड है। इसमें सवार लोग कानपुर नरवल और इटावा के रहने वाले हैं, जिनमें से कुछ पर गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि यह डीजल चोरी से जुड़ा मामला है। कार में सवार बदमाश घाटमपुर से लौट रहे थे। आशंका है कि किसी दूसरे गैंग को भी कार की जानकारी थी, जो अपने साथियों को निकालने पहुंचा था। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि कार और उसके मालिक की पहचान की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

फोटो 35- क्षतिग्रस्त कार

फोटो 35- क्षतिग्रस्त कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed