फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dharna

लापता युवक की खोज के लिए परिजनों ने थाने के गेट पर दिया धरना

Wed, 01 Dec 2021 11:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
dharna
हुसैनगंज। लापता युवक की खोजबीन में लापरवाही का आरोप लगाकर मंगलवार को हुसैनगंज थाने के गेट पर परिजनों ने धरना दिया। पुलिस ने जल्द पता लगाने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अग्निहोत्री का पुरवा निवासी मुकेश अग्निहोत्री किसान थे। वह 26 नवंबर को घर से जमरावां बैंक जाने को निकले था। उसने बैंक से दोपहर करीब 1.39 बजे ढाई हजार रुपए निकाले फिर लापता हो गए थे। उनकी बाइक सात मील के पास लावारिस हालत में मिली थी। बड़े भाई दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी मंगलवार दोपहर मुकेश के परिजनों के साथ हुसैनगंज थाने के गेट पर धरना देकर बैठ गए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार की सुनवाई नहीं कर रही है। चार दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुकेश के तीन बच्चे हैं। धरने पर मुकेश की पत्नी रोशनी देवी, मां श्यामा देवी समेत अन्य परिजन भी बैठे।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष उपदेश कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। करीब आधे घंटे की बातचीत के बाद धरना समाप्त हुआ। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकेश को दो दिन पहले रायबरेली क्षेत्र के एक ढाबे में देेखे जाने का पता लगा है। पुलिस टीम खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता मुकेश अग्निहोत्री जमरावां सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। वह चुनाव हार गया था। गांव में उसकी कोई पुरानी रंजिश नहीं है। अचानक युवक के लापता होने के पीछे वजह खोजने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed