{"_id":"61311e6f8ebc3e266350f6b4","slug":"dhan-khareed-fatehpur-news-fatehpur-news-knp649797813","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, एफपीओ के नहीं बनेगें खरीद संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, एफपीओ के नहीं बनेगें खरीद संस्था
विज्ञापन
फतेेहपुर। सरकारी खरीद करने वाली संस्थाओं का चयन शासन ने कर लिया है। इस बार यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम और एफपीओ धान की खरीद नहीं कर सकेंगी। इन संस्थाओं पर शासन ने रोक लगा दी है। वहीं, किसानों का पंजीकरण कराने के लिए रसद खाद्य विभाग की वेबसाइट खुल गई है। अब किसान अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
जिले में एक नवंबर से किसानों का धान खरीदने के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोले जाएंगे। सरकारी धान खरीद के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग, एफसीआई, मंडी समिति, पीसीएफ, यूपीएसएस और पीसीयू संस्थाओं का चयन किया गया है। अब कहां पर किस संस्था का केंद्र खुलेगा, इसका चयन जिला खाद्य विपणन विभाग करेगा। इस बार किसानों का धान 1940 रुपये पति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
किसानों के पंजीकरण के लिए रसद खाद्य विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। अब किसान किसी भी साइबर कैफे, लोकवाणी केंद्र से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से ही पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
दूसरे का मोबाइल नंबर फीड किया तो नहीं होगा पंजीयन
धान की सरकारी खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार पंजीकरण कराने में विशेष सावधानी बरती जा रही है। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगा। जिस किसान के नाम का पंजीयन होगा, उसका वही मोबाइल नंबर दर्ज होगा, जो आधार से जुड़ा है। अगर किसान अपने भाई, पत्नी, पुत्र के मोबाइल नंबर को पंजीयन में दर्ज कराता है, तो ओटीपी नहीं आएगा। पंजीकरण अमान्य रहेगा।
इस बार सभी क्रय केंद्रों में ई-पॉप मशीन से धान की खरीद की जाएगी। धान की तौल पूरी होने के बाद क्रय केंद्र पर ही किसानों को ई-पॉप मशीन पर अंगूठा लगाना पड़ेगा। तब खरीद फीड होगी। मशीनें इसी हफ्ते में आ जाएंगी।