{"_id":"5fc292508ebc3e9b93593ada","slug":"dhan-kendra-in-fatehpur-karvai-fatehpur-news-knp596901129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान की लेटलतीफी में पीसीएफ प्रबंधक का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान की लेटलतीफी में पीसीएफ प्रबंधक का हुआ तबादला
विज्ञापन
धान बेचने के बाद किसानों के भुगतान में लेटलतीफी और तौल कराने में लापरवाही बरतने के मामले में पीसीएफ निदेशक मासूम अली सरवर ने जिला प्रभारी कृष्णदेव यादव पर कार्रवाई की है। धान खरीद के बीच में ही पीसीएफ प्रबंधक का तबादला कर दिया गया है। जबकि धान की खरीद अभी 28 फरवरी तक चलेगी।
किसानों का धान खरीदने के लिए जिले में पीसीएफ के 18 क्रय केंद्र खोले गए हैं। 15 अक्तूबर से अब तक 1106 किसानों के धान की खरीद हुई है। डेढ़ महीना में 6017 मीट्रिक टन धान की तौल हुई है और इसकी 11 करोड़ रुपये धनराशि होती है।
अभी तक पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है और छह करोड़ रुपये बकाया है। धान बेचने के बाद किसान खाते में रुपये आने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि शासन का नियम है कि धान की तौल कराने के 72 घंटे में भुगतान होना चाहिए।
विज्ञापन
किसानों की मानें तो 15 से 20 दिन बाद भी धान का रुपया खाता में नहीं आया है। केंद्र प्रभारियों से बात की जाती है, तो कभी फीडिंग तो कभी ऑनलाइन सत्यापन होने के बाद खाते में रुपये भेजने की बात करते हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि हाट शाखा के बाद दूसरे नंबर पर पीसीएफ के क्रय केंद्रों में धान की खरीद हो रही है। तबादला किस उद्देश्य से हुआ है। हालांकि पीसीएफ प्रबंधक खुद प्रयासरत हैं कि धान खरीद पूरी तक तबादला न हो।