फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Devotees of faith caused by submersion

भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 09 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees of faith caused by submersion

गंगा घाटों में भोर पहर से हर हर महादेव और हर हर

विज्ञापन
गंगे की गूंज शुरू हो गई। मौनी और सोमवती अमावस्या एक ही दिन पड़ने से भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। घाटों में भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पुलिस को व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गए। भक्तों ने गंगा स्नान करने के बाद पूजा अर्चना की और गरीबों को दान देकर पुण्य कमाया।
 
सोमवार को भोर पहर से ही लोग बसों, टेंपो, ट्रैक्टर और निजी वाहनों से गंगा स्नान करने घाट पहुंचे। भिटौरा स्थित ओम घाट में गंगा स्नान करने वालों का सैलाब उमड़ा। घाट पर मेला भी लगा जिसमें लोगों ने अपने उपयोग की वस्तुएं खरीदी।

इसके साथ ही लोगों ने चाट, पकौड़ी, आइसक्रीम का भी आनंद लिया। वहीं सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने पीपड़ के पेड़ में 108 फेरी लगाई और कन्याओं को दान दक्षिणा देकर ईश्वर से घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।

मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर, कलक्टरगंज स्थित साईं मंदिर, शीतला मंदिर, कालिकन मंदिर, तांबेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिरों में दिन भर महिलाएं पहुंची और पूजा अर्चना की। आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि यह शुभ दिन बीस वर्ष बाद आया है। सोमवती अमावस्या सर्वश्रेष्ठ अमावस्या मानी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed