फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Devastation caused by the death of the aged, six injured

तूफान से तबाही में वृद्ध की मौत, छह घायल

Thu, 26 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Thu, 26 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Devastation caused by the death of the aged, six injured
बीएसएनएल का टूटा टावर। - फोटो : अमर उजाला
तहसील में मंगलवार देर रात आई आंधी तूफान में एक वृद्ध की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक भैंस सहित डेढ़ हजार मुर्गिंयों की जान चली गई। देवमई ब्लाक की बाउंड्री, टेलीफोन का टावर टूटकर गिर गया। बिजली के खंभे व सैकड़ों पेड़ गिर गए। तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। यह बर्बादी का मंजर देवमई व अमौली ब्लाक के गांवों में है।
विज्ञापन



मंगलवार रात ढाई बजे अचानक आंधी तूफान से बकेवर थाना क्षेत्र के गांव उसराहा खेड़ा निवासी 70 वर्षीय रामसागर का मकान गिरने से गृहस्वामी मलबे में दब गया। घायल को पड़ोसी कानपुर ले गए, जहां हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बकेवर संवाददाता के अनुसार बकेवर थाना के मंझिलेगांव निवासी रामऔतार के बेटे सचिन का टीन गिरने से हाथ कट गया। जोगपुर निवासी रमेश अवस्थी दीवार गिरने से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को परिजनों ने कानपुर में भर्ती कराया है। जोगापुर के ही विनोद कुमार का वाहन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन



हरदासपुर निवासी नंदकिशोर पासवान की भैंस की मौत नीम का पेड़ गिरने से हो गई। दूसरी भैंस गंभीर रूप से घायल है। जानकी इंटर कालेज, एसएस इंटर कालेज की दीवार, देवमई ब्लाक की बाउंड्री व बीएसएनएल का टावर टूटकर गिर गया। गांव हिम्मतपुर निवासी रमेश वर्मा का मकान गिर गया। इसी क्षेत्र में दर्जनों गांव के दर्जनों बिजली के खंभे व बिजली के तार टूटकर गिर गए। तीन ट्रांसफार्मर भी धराशायी हो गए। मुगलरोड हाईवे में बाबा कुआं के पास सुबह तक पेड़ गिरने के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमौली संवाददाता के अनुसार चांदपुर थाना के गांव साल्हेपुर में मकान का छज्जा व टीन शेड गिरने से सरदार वर्मा व उसका पुत्र सुधीर वर्मा, इसी गांव के धर्मवीर वर्मा घायल हो गए । इनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। भिखनीपुर गांव के रामशरन परिहार का मकान गिर गया और जीतेंद्र के मकान की रेलिंग टूट गई।



जहानाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बे के शानीगढ़वा स्थित रजा मस्जिद की 80 फीट ऊंची मीनार टूटकर गिर गई। इसके गिरने से अतीक, टीटू, कमाल, लईक के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। परिजन बाल-बाल बच गए। इसी थाना के गांव बाराविगहा स्थित स्माइल का मुर्गी फार्म पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिसमे पली डेढ़ हजार मुर्गियों की मौत हो गई। सरांय होली निवासी अनिल यादव का कारखाना पूरी तरह तहस नहस हो गया। इसमें पांच लाख की क्षति होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed