फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demonstration on illegal recovery and electricity problem at Jindpur Toll Plaza

Fatehpur News: जिंदपुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली व बिजली समस्या पर प्रदर्शन

Fri, 28 Jun 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on illegal recovery and electricity problem at Jindpur Toll Plaza
बहुआ। जिंदपुर टोल प्लाजा में संचालक कंपनी द्वारा अवैध वसूली, बांदा टांडा हाईवे पर ओवरलोड वाहनो को रोकने की मांग, बिजली समस्या समेत कई मुद्दों पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने दसवामील के पास गुरुवार को धरना दिया।
विज्ञापन

किसानों ने जिन्दपुर टोल प्लाजा की संचालक कंपनी नरिशे शिवा गणेश पर टोल प्लाजा में अवैध वसूली का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। किसानो ने आरोप लगाया कि अधिकारियों कि मिलीभगत से बहुआ फतेहपुर (बांदा टांडा हाईवे) पर गिट्टी और मौरंग के ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से निकल रहे हैं। इसे तत्काल रोका जाए। बहुआ उपकेंद्र के 5 गांवों समदाबाद, चक काजीपुर, चक अल्लीपुर, बस्तापुर, जिन्दपुर की बिजली शाह उपकेंद्र से जोड़ी जाए।
विज्ञापन

किसानों के धरना प्रदर्शन की सूचना पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, बिजली एसडीओ राधानगर अभिजीत कुमार, जेई रवी कुमार पटेल, थाना प्रभारी तारकेश्वर राय पुलिस बल के साथ धरना स्थल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने बहुआ उपकेंद्र से 5 गांवों की विद्युत आपूर्ति कटवाकर शाम सात बजे शाह उपकेंद्र से जुड़वाकर बिजली आपूर्ति शुरू करवाई। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। अन्य समस्याओं का ज्ञापन लेकर जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर धरना खत्म कराया।

धरना प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर भाकियू के मध्यांचल उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम, जिला महासचिव नवल पटेल, मधुसूदन तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed