फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demanded regularization, including equal pay for equal work.

Fatehpur News: समान कार्य के लिए समान वेतन समेत नियमितीकरण की उठाई मांग

Thu, 08 Oct 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Demanded regularization, including equal pay for equal work.
फोटो-33-असोथर पीएचसी में काली पट्टी बांध विरोध जताते कर्मी। संवाद
असोथर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को दर्ज कराया।
विज्ञापन

उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की। सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी होने तक समान वेतन दिए जाने की बात कही। कर्मचारियों ने आयुष्मान योजना से जोड़ने और सेवा व भविष्य सुरक्षित करने के लिए शासन स्तर से उचित निर्णय लेने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में आरबीएसके चिकित्साधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा, बीपीएम राकेश प्रसाद गुप्ता, बीसीपीएम धरमवीर, आरबीएसके कर्मचारी शिवनाथ शाहू, लैब टेक्नीशियन कमलेश कुमार व श्रद्धा सविता, लेप्रोसी पैरामेडिकल स्टाफ निकुंज कुमार, फार्मासिस्ट बुद्धिलाल गुप्ता और डाटा ऑपरेटर शैलेंद्र कुमार समेत अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो-33-असोथर पीएचसी में काली पट्टी बांध विरोध जताते कर्मी। संवाद

फोटो-33-असोथर पीएचसी में काली पट्टी बांध विरोध जताते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed