{"_id":"69f8f851440049ded30f7840","slug":"demand-for-the-arrest-of-the-accused-in-a-case-of-gang-molestation-and-rape-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-154055-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सामूहिक छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सामूहिक छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में हुए दुष्कर्म और सामूहिक छेड़छाड़ पर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी (एडवोकेट) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप फरार इनामी बबलू सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।
ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा सभी नामजद आरोपियों को कठोर सजा दी जाए। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। पार्टी ने पीड़िता को 25 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने और सरकारी नौकरी देकर उसके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग भी रखी।
आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच कराने, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने तथा उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी कानूनी शिकंजा कसने की मांग की गई। इस दौरान सूर्य पाल लोधी, गुरु प्रसाद, विवेक माधुरे, महेश मिश्रा, गाजी अब्दुर रहमान गनी, मुस्तफा मंसूरी, चेतराम गौतम, जगदीश मौर्य आदि मौजूद रहे।