फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand for investigation by SP in the case of assault on Pradhan

Fatehpur News: प्रधान से मारपीट के मामले में एसपी की जांच की मांग

Wed, 30 Apr 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation by SP in the case of assault on Pradhan
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव में प्रधान अजीत कुमार सिंह से मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने मंगलवार को एसपी से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान पर गांव के हरदीप सिंह पक्ष ने 22 अप्रैल को हमला किया था। हमले में हरदीप समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में अधिवक्ता व गांव के पूर्व प्रधान हरदीप सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बुजुर्ग व्यक्ति हैं। प्रधान अजीत सिंह अपराधी प्रवृत्ति का है। रास्ता रोकने के विवाद में घटना हुई थी। घटना के दिन वह वकालत के काम से कोर्ट में था। उस पर बंदूक लेकर ललकारने का आरोप लगाया है। रंजिश के चलते फर्जी फंसाया गया है। जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान के साथ बार पूर्व अध्यक्ष हंसराज सिंह गौतम, सुशील मिश्रा, प्रेम शंकर त्रिवेदी, इंद्र कुमार चौहान आदि वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed