{"_id":"67670096e44de73fc2025955","slug":"demand-for-action-against-those-accused-of-murder-of-accountant-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-126315-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लेखपाल की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लेखपाल की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और मंत्री लववीर सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्यमंत्री संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में बरेली में लेखपाल मैरिज कश्यप की हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बरेली के लेखपाल हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, सभी दोषियों की गिरफ्तारी के साथ कड़ी सजा दिलाने और संवेदनहीनता एवं लापरवाही के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मांग में लेखपाल की मां और पत्नी, बच्चों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता भी शामिल है।
इस मौके पर कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, उप मंत्री सुरेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनिल पाल, ऑडिटर दयाशंकर पांडे आदि शामिल रहे।