{"_id":"616f196ffe059e184d70904b","slug":"deejal-chori-fatehpur-news-knp6591933106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल चोरी के आरोपी हेड कांस्टेबल पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल चोरी के आरोपी हेड कांस्टेबल पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। यूपी 112 की गाड़ी से डीजल चोरी में पकड़े जाने के बाद साथी हेडकांस्टेबल को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले चालक हेडकांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद एसपी के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
किशनपुर थानाक्षेत्र की 1182 पीआरवी से हेड कांस्टेबल चालक लालविनोद सिंह ने 13 अक्तूबर को रारी गांव में गाड़ी से डीजल चोरी किया था। पीआरवी में तैनात सहकर्मी हेड कांस्टेबल रामनारायण दुबे ने विरोध किया था। तभी चालक ने रामनारायण दुबे पर डीजल उड़ेल दिया और माचिस से आग लगाने की कोशिश की थी। मामले में चालक को निलंबित किया गया था। खागा सीओ जीडी मिश्रा ने एसपी राजेश कुमार सिंह को प्रकरण की जांच रिपोर्ट सौंपी।
मामला अपराधिक होने के चलते एसपी के आदेश पर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी, डीजल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।